कितना बदल गया है फिल्म गदर का ये बच्चा फिर फिल्मों में आएगा नजर.....
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक गदर आज भी लोगों की फेवरिट फिल्मों में से एक है। सनी देओल और अमीषा पटेल की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म में बच्चे का किरदार निभा रहे जीत की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया था। साल 2001 में आई फिल्म गदर को करीब 17 साल हो गए हैं। और इतने सालों में फिल्म में दिखने वाले किरदार भी काफी बदल गए हैं। अगर बात की जाए जीत की तो आप अब उन्हें देखकर पहचना नहीं पाएंगे कि यह वहीं जीत है जिन्होंने फिल्म गदर में एक छोटे से क्यूट सरदार बच्चे का किरदार निभाया था। जीत का असली नाम है उत्कर्ष। जो कि बहुत जल्द फिर से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि उत्कर्ष फिल्म जीनियस से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि गदर फिल्म के ही निर्देशक अनिल शर्मा ही इस फिल्म को बना रहे हैं। अनिल उत्कर्ष के पिता हैं।
फिल्म निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा के लिए फिल्म गदर-एक प्रेमकथा मील का पत्थर साबित हुई। इतना ही नहीं अनिल ने फिल्म अपने के दौरान धर्मेंद्र सनी और बॉबी देओल का एक साथ सेल्यूलाइड के पर्दे पर देखने का ख्वाब पूरा किया। और इस बार अपने बेटे उत्कर्ष को लॉन्च करने के लिए जीनियस बना रहे हैं। जीनियस एक एक्शन रोमांटिक लव स्टोरी बेस्ड हाईटेक फिल्म है। जिसकी शूटिंग इन दिनों देहरादून में चल रही है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।