असिन ने 24 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया और उनका खुद का बर्थडे 26 अक्टूबर को आता है। अपने जन्मदिन से दो दिन पहले ही असनि ने बेटी को जन्म दिया। साल 2016 में शादी करने के बाद असिन फिल्मों में नजर नहीं आईं। बता दें कि असिन ने आमिर खान की फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। लेकिन इससे पहले वह साउथ इंडियन इंडस्ट्री में खासी एक्टिव थी। उनकी आखिरी फिल्म ऑल इज वेल थी इसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं थीं।
असिन की बेटी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार ने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए असिन और राहुल शर्मा को बधाई दी है। बता दें कि असिन और अक्षय फिल्म खिलाड़ी 786 में साथ नजर आ चुके हैं। और इसी फिल्म से दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इतना ही नहीं असिन को उनके पति राहुल शर्मा से भी अक्षय ने ही मिलवाया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।