50% लोगों ने तरह-तरह की नौकरी पाने के लिए रिश्वत दी....
(DELHI, DELHI) हमें बचपन से ये सिखाया जाता है कि रिश्वत ना लेनी चाहिए और ना ही देनी चाहिए। लेकिन एक सर्वे के मुताबिक ऐसा आंकाड़ा सामने आया है जो कि चौंकाने वाला है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक इंडियन करप्शन सर्वे ने एक पोल किया। इस पोल को करीब 200 शहरों में किया गया और करीब 1 लाख लोगों से आठ सवाल किए गए। जिसके बाद ये आंकड़ा सामने आया कि 50% लोगों ने तरह-तरह की नौकरी पाने के लिए रिश्वत दी है।
सर्वे में ये बात सामने आई है कि 10 में से 5 लोगों ने ये माना कि उन्होंने सरकारी सुविधा पाने के लिए बाबुओं को रिश्वत दी है। वहीं 10 में से 8 लोगों ने लोकल पुलिस नगरपालिका अधिकारी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के काम को लेकर रिश्वत दी है। ये सर्वे ऑनलाइन किया गया था।
सर्वे में जब लोगों से पूछा गया कि उन्होंने कितनी बार रिश्वत दी है तो 25% लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार रिश्वत दी है। वहीं 20% लोगों ने कहा कि उन्होंने एक दो बार ही रिश्वत दी है। 84% लोगों ने माना कि उन्होंने सरकार और प्रशासन को अपने काम करवाने के लिए रिश्वत दी है। वहीं 9% लोगों ने कहा कि उन्होंने प्रोविडेंट फंड इनकम टैक्स सर्विस टैक्स रेलवे के कामों और टेंडर्स के कामों को लेकर रिश्वत दी है।
सर्वे में ये बात सामने आई है कि एक तिहाई (One third) लोगों ने माना कि कई बार उन्होंने रिश्वत देने के बारे में सोचा ताकि उनका काम हो जाए वीं 20% लोगों ने बताया कि उन्होंने रिश्वत देने से मना किया तो उनका काम पूरा होने में बहुत वक्त लगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।