मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कामिनी जायसवाल की याचिका खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल अवमानना का केस नहीं चला रहे लेकिन याचिका अवमानना कारक थी। उम्मीद है वकील अपना बर्ताव सुधारेंगे।
आपको बता दें कि कल सोमवार को डेढ़ घंटे की गरमागरम बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ ने वकील कामिनी जायसवाल की रिट याचिका की विचारणीयता पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस याचिका में उन्होंने बंद मेडिकल कॉलेज को चलाने की अनुमति देने के मामले की जांच विशेष जांच टीम से कराने की मांग की थी। मेडिकल कॉलेज को यह अनुमति मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने एक फैसले में पिछले दिनों दी थी।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेजे के इस मामले में सीबीआई ने छापे मारकर उड़िसा हाईकोर्ट के पूर्व जज आईएम कदूसी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने जांच में पता लगाया कि कदूसी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को घूस देकर अपने पक्ष में आदेश लेने का प्रयास कर रहे थे। वह अब जमानत पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।