फिल्म में राजपूतानी रानी पद्मावती का रोल कर रहीं दीपिका ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया “एक महिला के रूप में मुझे इस फिल्म का हिस्सा होने और कहानी को बताने पर गर्व है जिसे आज बताए जाने की जरूरत है। फिल्म की रिलीज के पहले मचे बवाल पर उन्होंने कहा “यह डरावना है बेहद डरावना है। इससे हमें क्या मिला और एक राष्ट्र के रूप में हम कहां पहुंच गए हैं? हम आगे बढ़ने के बदले पीछे हुए हैं।
उन्होंने कहा हमारी जवाबदेही सिर्फ सेंसरबोर्ड के प्रति है और मैं जनाती हूं और मेरा मानना है कि फिल्म को रिलीज होने से कुछ भी नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रतीक है कि यह सिर्फ पद्मावती के बारे में नहीं है बल्कि यह फिल्म उद्योग एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।
बता दें कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार भंसाली पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कई नेताओं संगठनों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। हालांकि दीपिका को पूरा भरोसा है कि फिल्म अपनी तय तिथि एक दिसंबर को ही रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।