मंगलवार के एपिसोड में विकास गुप्ता को नॉमिनेशन से बचाने के लिए अर्शी खान ने जो किया उस पर घरवालों को कुछ देर तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। जी हां सोमवार से बिग बॉस के घर में चल रही नॉमिनेशन की प्रकिया मंगलवार को भी जारी थी और मंगलवार को जब विकास का नोमिनेट होने का नंबर आया तो बिग बॉस ने उन्हें कहा कि अगर अर्शी अपनी सारी नाइटी हमेशा के लिए बिग बॉस को दे दें तो वह नोमिनेशन से बच सकते हैं। विकास ने जैसे ही इस कुर्बानी के लिए अर्शी को कहा तो पहले तो वह थोड़ी देर के लिए रुकीं और उसके बाद हंसते हुए इस शर्त को पूरा करने के लिए मान गईं। नॉमिनेशन से विकास को बचाने के लिए अर्शी ने अपनी सारी नाइटी स्टोर रूम में रख दीं।
दूसरी तरफ विकास गुप्ता ने भी ने शिल्पा शिंदे के लिए ऐसी कुर्बानी दी जिससे दोनों के बीच की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होते दिखी। जी हां शिल्पा की खातिर विकास ने अपनी फेवरेट जैकेट को नीले रंग में रंगकर बिग बॉस को दे दिया। इसके बाद विकास ने शिल्पा से प्रॉमिस मांगा कि वो घर से निकलने के बाद उनके साथ जरूर काम करेंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।