प्रसून जोशी इस बात से नाराज है कि भंसाली ने पद्मावती सेंसर बोर्ड से पहले कुछ चुनिंदा मीडिया हाउसेज को दिखायी है। प्रसून जोशी ने बयान जारी कर कहा है ये बेहद निराशाजनक है कि सेंसर बोर्ड को दिखाए बगैर और उसके प्रमाणित किए बिना ही पद्मावती की मीडिया के लिए स्क्रीनिंग हो रही है नेशनल चैनल्स पर उसकी समीक्षा हो रही है। उन्होंने आगे कहा सेंसर बोर्ड से पहले ऐसे फिल्म दिखाना गलत है। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है।
बता दें कि फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए पत्रकार रजत शर्मा ने अपने प्राइम टाइम शो में बताया कि वो इस फिल्म को देखने के बाद कह सकते हैं कि इसमें एक भी सीन आपत्तिजनक नहीं है। तो अरनब गोस्वामी ने भी अपने शो के दौरान कहा है कि इस फिल्म में राजपूतों के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए इतना हंगामा हो। ये तो उनके लिए पद्मावती सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। पद्मावती देखने के बाद सोशल मीडिया पर सभी ने फिल्म को लेकर अपने विचार रखे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।