आपको बता दें कि गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को कक्षा 2 के मासूम छात्र प्रद्मुम्न की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले बस कंडक्टर अशोक कुमार को शक के चलते हिरासत में ले लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान प्रद्युम्न के परिवार के वकील सुशील टेकरीवाल ने बताया था कि सीबीआई ने कोर्ट को कहा था कि एजेंसी बस कंडक्टर अशोक समेत किसी को भी फिलहाल क्लीन चिट नहीं दे सकती।
सीबीआई ने कोर्ट में कहा था कि हालांकि अभी तक एजेंसी को जांच में अशोक की किसी भूमिका से जुड़ी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कहा कि अगर जांच एजेंसी को पड़ताल के दौरान कोई सबूत मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर अदालत में अशोक के वकील ने जमानत याचिका के लिए दलीलें दी कि इस मामले में अशोक को फंसाया जा रहा है। जांच एजेंसी को पूछताछ और रिकवरी में कुछ नहीं मिला और इस मामले में दूसरी ओर दूसरा आरोपी पकड़ा गया है। अशोक के वकील ने कहा था कि अशोक के भागने की उम्मीद नहीं है क्योंकि वो गुरुग्राम के गाँव में परिवार के साथ रहता है।
प्रद्युमन के पिता वरुण ठाकुर और उनके वकील सुशील टेकरीवाल ने पूरी सुनवाई पंचकुला की सीबीआई कोर्ट में कराने की मांग की है। उधर पिंटो परिवार के वकील भी कोर्ट में पहुंच चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।