सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश रजनी यादव ने सुनवाई के दौरान सीबीआई के जांच अधिकारी को कहा कि आपका वकील सही तरीके से आपकी जांच प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए आपको तैयारी से आना चाहिए। इसके साथ आपके वकील से सवाल पूछने पर वह उत्तेजित हो जाते हैं। यह ठीक नहीं है। सूत्रों की माने तो सोमवार को भी वकील ने अदालत में सीबीआई की ओर से प्रस्तुति के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की । मालूम हो कि 16 नवंबर को अदालत द्वारा मांगे गए सबूतों को जमा कराने से सीबीआई अधिवक्ता ने कोई सबूत होने से इंकार कर दिया था।
सोमवार को कोर्ट में सीबीआई ने एफएसएल और डीएनए रिपोर्ट पेश की। हालांकि सीबीआई ने अशोक को क्लीन चिट नहीं दी। सीबीआई ने कहा कि अभी जांच चल रही है। वह अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। उधर प्रद्युम्न के वकील ने पूरे मामले की सुनवाई पंचकूला स्थित सीबीआई की कोर्ट में कराने की मांग की। उन्होंने गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश का हवाला भी दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।