सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के गतिपोरा गांव को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद चारों ओर से घेर लिया था। आतंकवादी जिस घर में छिपे थे सुरक्षाबल जब उसके नजदीक आए तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए।
उत्तरी कश्मीर के लडूरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश ए मोहम्मद का शीर्ष आतंकी खालिद भी मारा गया है।
मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में रविवार देर रात सेना के एक काफिले पर आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले में सेना का एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने सोमवार को बताया कि बड़गाम जिले के दरांग में रविवार रात सेना के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमे सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया। सैन्यकर्मियों ने भी इसका करारा जवाब दिया लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि जेसीओ की पहचान राजकुमार के तौर पर की गई है जो 53 राष्ट्रीय रायफल्स में तैनात थे।
राजकुमार हिमाचल प्रदेश के खन्नी गांव के रहने वाले थे। वर्ष 1990 में सेना मे भर्ती हुए शहीद राजकुमार के परिवार में अब उनकी पत्नी तोशी देवी और दो पुत्र रह गए हैं। अंतिम श्रद्धांजलि के बाद शहीद का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके परिवार के पास भेज दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।