बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय इरफान छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी पोस्टिंग उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में थी।
टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान के हत्यारों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि सितंबर माह में उत्तरी कश्मीर के हज्जान इलाके में आतंकवादियों ने बीएसएफ के जवान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी और उसके परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया था। शहीद जवान रमीज अहमद पारी 33 साल का ताल्लुक बीएसएफ की 73वीं बटालियन से था। आतंकवादियों ने बीएसएफ जवान के घर में दाखिल होकर परिवार के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। रमीज छुट्टियों में घर आए हुए थे।
इसी साल 9 मई को कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले सेना के अधिकारी उमर फैयाज का आतंकवादियों ने अपहरण किया था और गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले 9 मई को शोपियां में छुट्टी पर आए लेफ़्टिनेंट उमर फैयाज़ की भी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।