बीएसएफ के दो जवानों में हाथापाई, एक ने दूसरे को गोली मारकर हत्या की
(DELHI, DELHI) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिला स्थित एक शिविर के अंदर बीएसएफ के एक जवान की उसके साथी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा जिले में बीएसएफ के शिविर के भीतर कल देर रात हरियाणा के निवासी कॉन्स्टेबल चंद्रभान की उसके साथी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रविंद्र को हिरासत में ले लिया गया और चंद्रभान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।