का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। 79 साल के शशि कपूर ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। फिल्म जगत के सभी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर, नसीरुद्दीन शाह औपनी पत्नी रतना पाठक शाह के साथ शशि कपूर के घर उनकी अंतिम विदाई यात्रा में पहुंचे। रात में उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। उनकी आखिरी विदाई यात्रा में कई बॉलीवुड सितारे वहां पहुंचे। अमिताभ बच्चन अपने बेटे और बहू अभिषेक-ऐश्वर्या के साथ रात में ही शशि कपूर के घर पहुंचे। सिर्फ अमिताभ ही नहीं, करीना, सैफ, काजोल, रानी मुखर्जी और बोनी कपूर शशि कपूर के घर के बाहर दिखाई दिए। मंगलवार सुबह 10:30 बजे कोकिला बेन अस्पताल से उनकी अंतीम यात्रा निकाली गई। इस दौरान रिश्तेदार और परिवार के लोग मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।