महाराष्ट्र गढ़चिरौली में पुलिस में मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, 5 महिलाएं शामिल
(DELHI, DELHI) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में आज सुबह पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में पांच महिलाओं सहित सात माओवादी मारे गये।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली के कल्लेद गांव के एक जंगल में सुबह सात बजे के करीब यह झड़प उस समय हुयी जब महाराष्ट्र पुलिस की विशेष माओवादी विरोधी इकाई सी-60 कमांडो का एक दस्ता नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।
उन्होंने बताया कि गश्ती टीम ने कल्लेद के निकट वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गयी। कल्लेद की सीमा छत्तीसगढ़ से लगती है। अधिकारी ने बताया मुठभेड़ में पांच महिलाओं सहित सात माओवादी मारे गये। घटनास्थल से कुछ हथियार भी बरामद किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के शव जंगल से लाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।