पड़ोसियों को मिला अनुष्का,विराट की शादी का न्योता, मुंबई में हो सकता है रिसेप्शन
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा क्या इटली में शादी करने वाले हैं ये सवाल मीडिया में छाया हुआ है। हालांकि अनुष्का के प्रवक्ता ने उनकी शादी की खबरों का खंडन पहले ही कर दिया था। लेकिन गुरुवार को जब अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट से इटली के लिए रवाना हुईं तो दोनों की शादी की अफवाहें फिर से तेज होने लगी हैं।
एक लीडिंग वेबसाइट के मुताबिक वरसोवा के बद्रीनाथ टॉवर में रह रहे अपने पड़ोसियों को अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा ने शादी के लिए इन्वाइट किया है। खबरों के मुताबिक उन्होंने बिल्डिंग के चुनिंदा पड़ोसियों को शादी के लिए इन्वाइट किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।