पटना मे  तीन कर्मियों पर पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का आरोप
(Patna, Patna) एमटीएस मल्टी टास्किंग स्टाफ नियुक्ति मामले में पास करवाने के लिए पैसे की डिमांड या कुछ और ऑडियो में जिस नाम से जालसाजों ने अभ्यर्थियों को कॉल किया था उस नाम के कर्मी भी बोर्ड में काम करते हैं। लिहाजा ऑडियो जैसे ही बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के पास पहुंचा उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी। अध्यक्ष ने समय रहते ही अपने बॉडीगार्ड को भेजा और एसपी वर्मा रोड से दो कर्मियों को उठा लिया। फिर दोनों को कोतवाली थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। एक अन्य कर्मी को बुद्ध मार्ग स्थित बोर्ड के दफ्तर से उठाया गया। आरोप था कि इन्हीं कर्मियों ने अभ्यर्थियों के नंबर पर कॉल कर उनसे रुपये की डिमांड की है।
बोर्ड में काम करने वाले कर्मी दीपक वर्मा का नाम एक अभ्यर्थी ने लिया। पुलिस आनन-फानन में बोर्ड दफ्तर में पहुंची और दीपक कुमार को उठा लिया गया। दीपक ने कहा कि वे दीपक वर्मा नहीं बल्कि दीपक कुमार हैं। बाद में उनके खाते और नंबर की जांच हुई तो सबकुछ साफ हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।