दिव्या ने बताया कि मेरे पति दिल्ली से मुंबई आ रहे थे। उनके मामा जी का देहांत हो गया था जिसके बाद वो बेहद परेशान थे। उनकी मानसिक स्थिती अच्छी नहीं थी वो सोना चाहते थे। उन्होंने सोने के लिए कंबल भी मांगा था। उन्होंने कहा मैं जायरा के लगाए गए आरोपों से हैरान हूं। जायरा के आरोपों पर दिव्या ने कई सवाले भी उठाए हैं उन्होंने पूछा कि अगर जायरा के साथ छेड़छाड़ हुई थी तो उन्होंने अलार्म क्यों नहीं बजाया उन्होंने तभी इस मामले को क्यों नहीं उठाया दो घंटे बाद क्यों ट्वीट किया जिस वक्त जायरा के साथ ये सब हुआ उस वक्त उनकी मां भी उनके साथ थीं तो जायरा और उनकी मां ने शोर क्यों नहीं माचाया
दिव्या ने बताया मेरे पिता एक पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं और मेरे ससुर पूर्व इनकम टैक्स ऑफिसर। हमारा एक 9 साल का बच्चा भी है। हमारा परिवार एक इज्जतदार परिवार है जहां महिलाओं की इज्जत का पूरा ख्याल रखा जाता है विकास कभी किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते। हमें महिलाओं की इज्जत का पूरा ख्याल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।