मधु कोड़ा जिस तरह से सफलता की बुलंदियों को छुआ और उसके बाद धड़ाम से नीचे गिरा ये स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म निर्माता को भी प्रेरित कर सकती है। ऐसा कहा जाता है कि मधु कोड़ा के पिता ने आर्थिक तंगी के चलते अपने बेटे की पूरी पढ़ाई नहीं करवाई और नौकरी तलाशने के लिए कहा। मधु कोड़ा ने सेना में भर्ती होने के अपने सारे अरमानों को ताक पर रखते हुए मजदूर बन गया और गुआ में लोहे के एक खदान में मजदूर की।
सबसे पहला भ्रष्टाचार और शोषण का अनुभव कोड़ा को उसी खदान में हुआ।
मधु कोड़ा का जन्म झारखंड के सिंहभूमि जिले के गुआ में हुआ था। मधु कोड़ा के पिता ऋषिका कोड़ा के आदिवासी किसान थे जो अपने बेटे को एक सामान्य जीवन देना चाहते थे। लेकिन, मधु कोड़ा एक आलीशान जिंदगी जीना चाहता था। कोड़ा की इसी चाहत ने उसे मनी लांड्रिंग केस में जेल पहुंचा दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।