एक्टर-डायरेक्टर नीरज वोरा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
(DELHI, DELHI) एक्टर कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक नीरज वोरा का गुरुवार सुबह को निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज पिछले 13 महीनों से कोमा में थे। कोमा की हालत में नीरज के दोस्त फिरोज नाडियाडवाला उनकी पूरी जिम्मेदारी उठा रहे थे। यहां तक कि फिरोज ने जुहू स्थित अपने घर बरकत के एक कमरे को ही आईसीयू में कन्वर्ट करा दिया था। नीरज वोरा के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है और सबने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी नीरलज वोरा के निधर पर दुख जताया है।
अक्षय कुमार ने लिखा मैं कॉमेडी आया और कॉमेडी फिल्में कीं इसके पीछे नीरज वोरा ही वजह थे। उनके निधन से बहुत दुखी हूं। नीरज वोरा एक मल्टी-टैलेंटेड इंसान थे लेखक निर्देशक एक्टर क्या नहीं थे वो नीरज वो अपनेआप में एक इंडस्ट्री थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।