एक तरफ जहां सभी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की बात कर रहे हैं। वहीं, करीना का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यहां तक कि जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि बार-बार लोग उनसे इस बारे में सवाल न करें। अब इस सवाल में ऐसा भी कुछ नहीं था कि उन्हें इतनी चिढ़ हो रही है। वैसे खबरियों की मानें तो विरुष्का की लोकप्रियता और हर जगह चल रही चर्चा से बेबो परेशान हैं। दरअसल, वह मानती हैं कि उनसे बेहतर कोई नहीं है और ऐसे में जब एक इवेंट में उनकी ड्रेस और उनके बारे में सवाल न करने के बजाए मीडिया ने जब विरुष्का के बारे में सवाल किया तो वह नाराज हो गईं। उनकी शक्ल देख साफ लग रहा था कि उन्हें कितना गुस्सा आ रहा है लेकिन अपने गुस्से को बाहर न दिखाकर उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कोई बात नहीं करेंगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि वह जल्दी में हैं और वहां से निकल गईं। वैसे करीना के बारे में आपको बता दें कि वह खुद को लेकर कुछ ज्यादा ही पोजेसिव हैं। अपने आगे किसी और की तारीफ उन्हें पसंद नहीं है। तभी तो जब उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में ऐसी कौन सी अभिनेत्री है,जो उन्हें पसंद हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई खास नहीं है, जिसका वह नाम ले सकें। अब करीना की बातों से तो साफ हो रहा है कि वह खुद से बेहतर हीरोइन किसी और को समझती ही नहीं हैं।
करीना के पास अब अपने बेटे तैमूर और स्टाइल के अलावा भी वैसे कुछ बात करने को बचा नहीं है क्योंकि बॉलीवुड में काफी लंबे समय से अपने दम पर तो उन्होंने कोई बड़ी फिल्म नहीं की है और न ही कोई सुपरहिट फिल्म दी है। ऐसे में जब दूसरों की फिल्मों या फिर उनकी पर्सनल लाइफ की बात होती है तो करीना का गुस्सा लाजमी है। खैर भले ही करीना दूसरों के बारे में कोई कमेंट न करना चाहें लेकिन अपने दोस्तों से वह दूसरे स्टार के बारे में खूब चुगलियां और गॉसिप करती हैं और यह बात वह खुद कुबूल कर चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।