पूरे देश को झकझोरकर रख देने वाले निर्भया कांड को आज पांच बरस पूरे हो गए। इस जघन्य वारदात के बाद संसद से सड़क तक गूंजे महिला सुरक्षा के मामले में कई उपायों के दावे हुए। कानून कड़े हुए, सुरक्षा तंत्र सजग हुआ, जिम्मेदारियां तय हुईं, आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये, मगर न तो महिलाओं के खिलाफ अपराध कम हुए न ही अपराधियों का खौफ। जाहिर है, जिस तत्परता से सुरक्षा योजनाएं बनीं उस संजीदगी और सक्रियता से लागू नहीं हुईं। पूरे देश को दहला देने वाले निर्भया कांड के बाद भी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले पांच वर्ष में महिलाओं के खिलाफ हर तरह के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।