जानकारी के अनुसार बेस कैंप पर तीन लोग रात्रि प्रहरी में तैनात थे। तभी करीब 10-11 की संख्या में हथियारबंद लोग आये और उनलोगों ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के धावाटांड गांव निवासी सहदेव राय
50 गांगुली कौड़ा 40 को हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर एक रात्रि प्रहरी खुबलाल कौड़ा भागने में सफल हो गया। नक्सलियों ने दोनों रात्रि प्रहरी को जंगल में ले जाकर तेज हथियार से प्रहार कर हत्या कर दिया। एसपी जयंतकांत ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह इलाका जंगली क्षेत्र है। सीआरपीएफ के साथ थाना प्रभारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। हालांकि 10 बजे तक पुलिस के जवान घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।
इधर कुंड डैम निर्माण योजना के संवेदक अमीन सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी प्रोजेक्ट इंचार्ज गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि अहले सुबह ही स्थानीय थाने के अलावा एसपी को घटना की सूचना दी गयी थी। उनका कहना था कि पहले भी निर्माण कार्य को लेकर वहां पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के लिए एसपी को आवेदन दिया था। विजेता प्रोजेक्ट एंड इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संवेदक ने यह भी बताया कि नक्सली घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि उनसे नक्सलियों के द्वारा लेवी की मांग नहीं की गयी थी। हालांकि इलाके में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हुई थी। इधर एसपी जयंतकांत ने कहा कि इस घटना में नक्सलियों का हाथ है या नहीं इसकी जानकारी ली जा रही है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।