दोनों भाइयों से अलग है सोहेल की मैरिड लाइफ, घर से भागकर की थी शादी
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड के भाई के छोटे लाडले भाई सोहेल खान आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। सोहेल ने बॉलीवुड में बतौर एकटर भी कई फिल्मों में काम किया है तो वहीं कई फिल्मों में प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुके हैं। सोहेल बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काफी चर्चा में रहे हैं। टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो में सोहेल बतौर जज के रूप में नजर आ चुके हैं। और शो में उन्हें काफी पसंद किया जाता था। लेकिन सोहेल की एक बात है जो उन्हें उनके दोनों भाइयों से अलग बनाती है वे है उनकी मैरिड लाइफ। अगर देखा जाए तो तीनों भाइयों में सिर्फ सोहेल ही हैपी मैरिड लाइफ बीता रहे हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं दूसरे भाई अरबाज और मलाइका अलग हो चुके हैं। हालांकि सोहेल ने घर वालों की मर्जी से अलग जाकर लव मैरिज की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।