बता दें कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही है। ज्यादातर सेंटर्स में तो शो हाउसफुल रहे हैं। यहां तक की ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को लेकर कहा है कि बॉक्स ऑफिस सुनामी के लिए तैयार हो जाए।
वैसे फिल्म को मिले पहले दिन के रिस्पॉन्स को देखकर ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 40-50 करोड़ की कमाई कर सकती है। अब फिल्म की कमाई कितनी होती है ये तो शाम तक पता चल जाएगा।
फिल्म में सलमान टाइगर और कैटरीना जोया का किरदार निभा रहे हैं जो कि 40 नर्सों को बचाने के लिए निकलते हैं। इन नर्सों में 25 भारतीय और 15 पाकिस्तानी हैं जिन्हें आईएससी ने बंधक बना रखा है। बस इसी मिशन को पूरा करने के लिए रॉ और आईएसआई एजेंट हाथ मिलाते हैं और आखिर में सभी नर्स को छुड़ा लाते हैं।
फिल्म की सिनेमेट्रोग्राफी काफी उम्दा है। फिल्म की शूटिंग दुबई और अबू धाबी में की गई है। फिल्म में सलमान कभी घूड़सवारी करते नजर आते हैं तो कभी हाथ में बंदूक थामे। फिल्म के डॉयलॉग्स काफी अच्छे हैं। कुल मिलाकर फिल्म फुल एंटरटेनिंग है और पैसा वसूल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।