फिल्म केसरी में अक्षय के साथ परिणिति चौपड़ा होंगी लीड एक्ट्रेस
(DELHI, DELHI) बॉलीवुड|करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'केसरी' का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका हैं | जहाँ हीरो अक्षय कुमार जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं | और अब फिल्म की लीड हीरोइन के तौर पर परिणीति चोपड़ा होंगी | जिसकी अधिकारिक घोषणा खुद करण जौहर ने की हैं | बता दें, फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है।

अक्षय कुमार की इस फिल्म का ऐलान साल 2017 की शुरुआत में ही हुआ था। उस समय करण जौहर, सलमान खान और अक्षय कुमार ने साथ में तस्वीर शेयर करके यह बताया था कि तीनों मिलकर बैटल ऑफ सारागढ़ी पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। लेकिन सलमान खान ने बीच में फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिये। माना जा रहा है.. यह इसीलिए क्योंकि अजय देवगन भी इसी घटना पर आधारित फिल्म बना रहे हैं।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।