इस कार्यक्रम का सभी स्कूलों में प्रसारण सुनिश्चत करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तमाम स्कूलों को कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने और छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चत करने का आदेश जारी किया है। सीबीएसई ने स्कूलों को एक प्रपत्र भी भेजा है जिसे भरकर तस्वीरों और वीडियो के साथ उसे सीबीएसई के पास भेजना होगा। इस कार्यक्रम में करीब 10 छात्र-छात्राओं को जहां प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का मौका मिलेगा, वहीं प्रधानमंत्री माईगॉव डॉट इन से चुने गए कुछ सवालों के जवाब भी देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।