इस साल अमेरिका में अन्य देशों के छात्रों को वीजा न मिल पाने की संख्या के लिहाज से भारत और चीन सबसे ऊपर हैं। इसके बाद साउथ कोरिया, सऊदी अरब और कनाडा हैं। पहले आई रिपोर्ट्स के अनुसार देखा गया कि अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के आवेदन ही कम आ रहे हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अमेरिका द्वारा विदेशी छात्रों के लिए जारी किए जाने वाले वीजा में आई कमी इसी कारण है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।