इराक में आतंकी संगठन ISIS ने की 39 भारतीयों की हत्या- सुषमा स्वराज
(DELHI, DELHI) विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में बयान देते हुए कहा कि इराक के मोसुल से लापता हुए सभी 39 भारतीय मारे गए। इन सभी भारतीयों के शवों की बगदाद में डीएनए सैंपल की जांच कराई गई, 38 लोगों का डीएनए मैच हुआ। सुषमा ने कहा कि पहाड़ खोदकर सभी भारतीयों के शव निकाले गए।

उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन ISIS ने 39 भारतीयों की हत्या कर दी। हरजीत मसीह की कहानी सच्ची नहीं थी वो इराक से बच निकला था। सभी पार्थिव शरीर भारत लाए जाएंगे, इन्हें अमृतसर लाया जाएगा, इनमें से 31 पंजाब के रहने वाले हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।