CBSE Exams 2018 फिर से होंगे 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर
(DELHI, DELHI) CBSE बोर्ड का 10वीं का गणित और 12वीं का इकनॉमिक्स का पेपर दोबारा होगा। दोनों विषय के पेपर लीक होने के आरोप लगे थे। इसके बाद CBSE ने निर्णय लिया है कि गणित और इकोनॉमिक्स का पेपर दोबारा कराया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर सीबीएसई फिर से इन दो पेपरों की परीक्षाओं की नई तिथि घोषित करेगा।गौरतलब है कि 12वीं इकोनॉमिक्स की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं गणित की परीक्षा 28 मार्च को आयोजित हुई थी।

इकोनॉमिक्स का पेपर होने के बाद ऐसी खबरें आई थीं कि ये व्हाट्सएप पर लीक हुआ है। कहा जा रहा था कि जो पेपर सोशल मीडिया पर घूम रहा था वह असल इकोनॉमिक्स के पेपर से हूबहू मिल रहा था। हालांकि तब इन खबरों को सीबीएसई ने सिरे से खारिज कर दिया था। बोर्ड का कहना था किसी भी सेंटर में पेपर लीक नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में चल रही खबर अफवाह है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।