CBSE पेपर लीक मामले मे PM मोदी ने जताई नाराजगी जावडे़कर से कहा सख्त कार्रवाई करें
(DELHI, DELHI) सीबीएसई का पेपर लीक होने और दो विषयों (10वीं का मैथ्स व 12वीं का इकोनॉमिक्स) की परीक्षा रद्द कर फिर से कराए जाने के मामले में पीएम मोदी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात कर कड़ी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने प्रकाश जावड़ेकर से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पेपर लीक की खबरें आने के बाद बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के गणित और 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर को रद्द कर दिया। 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर 26 मार्च को आयोजित हुआ था और 10वीं का गणित का पेपर 28 मार्च को। इन दोनों पेपरों का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक होने की खबरें आई थीं।

पेपर रद्द किए जाने के बाद जावड़ेकर ने कहा कि सीबीएसई लीक हुए पेपर्स की दोबारा परीक्षा की तारीख जल्द घोषित करेगा। किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा, हम पेपर लीक की आंतरिक जांच भी करवाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।