इस टीम ने मंगलवार दोपहर को गांधी विहार के बी ब्लाक स्थित फ्लैट से छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गौरव नैय्यर निवासी नेहरू विहार तिमारपुर दिल्ली, अजय व परमजीत निवासीगण बहादुरगढ़ हरियाणा और सोनू निवासी लोनी गाजियाबाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को तीसहजारी कोर्ट में पेश किया। उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
पेपर हल कर रहे थे आरोपी: जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा उस वक्त आरोपी लैपटॉप के सहारे पेपर हल करा रहे थे, लेकिन पुलिस के आते ही जल्दबाजी में इन्होंने सिस्टम बंद कर दिया। इससे पुलिस को इस बात का पता नहीं चल पाया कि वे किस छात्र का पेपर हल करा रहे थे। पुलिस ने इनके बेड से नोटों के बंडल बरामद किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।