CBSE Exam 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में हो सकती है देरी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक हो सकेगा री-एग्जाम
(DELHI, DELHI) सीबीएसई 10वीं के गणित और 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा रद्द होने का असर रिजल्ट पर पड़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि इस बार फिर रिजल्ट में देरी होगी और मई अंतिम सप्ताह तक ही परिणाम घोषित हो सकते हैं। गौर हो कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक है। वहीं 12वीं की परीक्षा 13 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद ही रद्द हुए अर्थशात्र और गणित विषय की दोबारा परीक्षा ली जाएगी।

सूत्रों की मानें तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक री-एग्जाम हो सकेगा, क्योंकि जिन विषयों की परीक्षा कैंसिल की गयी है। उसके प्रश्न पत्र तैयार करने से लेकर मॉडरेशन आदि की प्रक्रिया दोबारा की जाएगी। इन सारी तैयारी में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।