CBSE Paper leak नहीं शांत हो रहा छात्रों का गुस्सा दिल्ली में सड़क जाम जाम
(DELHI, DELHI) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का पेपर लीक होने के मामले में छात्रों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हो रहा है। सीबीएसई 10वीं का गणित का पेपर और 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा कराने को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार फैसला किया है कि अब दसवीं के गणित की परीक्षा दोबारा पूरे देश में नहीं होगी। यह परीक्षा दिल्ली और हरियाणा में फिर से हो सकती है।

सरकार के इस फैसले के बाद भी छात्रों का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही की सजा हम क्यों भुगतें? छात्रों की कहना है कि या तो सभी विषयों के पेपर दोबारा होने चाहिए या फिर इन दोनों विषयों के पेपर भी दोबारा ना हों। वहीं 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा दोबारा कब होगी इसकी तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है। 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा पूरे देश में 25 अप्रैल को होगी। लेकिन इन सबके बावजूद छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।