राष्ट्रपति भवन पहुंची रानी मुखर्जी की 'हिचकी' राष्ट्रपति कोविंद के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग
(DELHI, DELHI) शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिये रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। यशराज बैनर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ये कहा गया है कि "फिल्म हिचकी ने अपने प्रशंसक के तौर पर जिसे पाया है वह कोई और नहीं बल्कि भारत के राष्ट्रपति हैं। शनिवार को राष्ट्रपति यह फिल्म देखेंगे।"
फिल्म हिचकी बहुत गंभीर सामाजिक संदेश देती है जो सभी उम्र समूहों के दर्शकों को लुभा रही है। फिल्म की विषय वस्तु उन दर्शकों को आकर्षित कर रही है जो अभिनय प्रधान गुणवत्तापूर्ण विषयवस्तु वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।