इस मामले में सीबीएसई चेयरपर्सन अनिता करवाल को 28 मार्च को हुई परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले रात 1.39 बजे आधिकारिक मेल पर एक शिकायत मिली थी। इस मेल में सूचना दी गई थी कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया है। छात्र ने मेल भेजने के लिए अपने पिता की आईडी का इस्तेमाल किया था और जांच की मांग की थी।
अगले दिन परीक्षा हो जाने के बाद बोर्ड ने इस मेल की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद 28 मार्च को रात करीब 8 बजे क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। छात्र की पहचान के लिए क्राइम ब्रांच ने गूगल से भी मदद मांगी है। हमारे सहयोगी अखबार एचटी की रिपोर्ट के अनुसार छात्र के पिता दिल्ली क्लब में काम करते हैं। साथ ही वे इस बात की पुष्टि भी कर चुके हैं कि मेल उऩके बेटे ने ही किया था।
उन्होंने बताया कि उनके बेटे को किसी ने व्हाट्सएप पर गणित का पेपर भेजा था, जिसके बाद वह परेशान हो गया हो और उसने इसकी सूचना बोर्ड को देकर पेपर रद्द कराने की मांग करने का फैसला लिया। साथ ही भेजे गए मेल में वायरल पेपर भी अटैच किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।