राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा  के प्रथम स्तर के परीक्षा का परिणाम जारी
(DELHI, DELHI) राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (reet 2017) के प्रथम स्तर के परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। यहां reet result 2017 पर क्लिक करके अपना रोलनंबर डालकर रिजल्ट चेक करना होगा।

आपको बता दें कि न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले सभी उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यह परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 11 फरवरी को आयोजित की थी। इसमें 2 लाख 8 हजरा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।