मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
(Hyderabad, Hyderabad) हैदराबाद के मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव का हवाला देते हुए असीमानंद समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। बता दें कि 2007 को मक्का मस्जिद में हुए ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत गई थी और 58 लोग घायल हुए थे। इस घटना के 10 आरोपी थे जिनमें से आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिसमें स्वामी असीमानंद का नाम प्रमुख था।

गौरतलब है कि मक्का मस्जिद मामले में सीबीआई ने सबसे पहले 2010 में आसीमानंद को गिफ्तार किया था लेकिन 2017 में उन्हें जमानत मिल गई थी। इस केस के एक अन्य आरोपी सुनील जोशी की जांच के दौरान हत्या कर दी गई थी। दो और आरोपियों संदीप वी डांगे, रामचंद्र कलसंग्रा के बारे में मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उनकी भी हत्या की चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।