इस सिंगर की आवाज में होगा 'दस का दम' का प्रमोशनल सॉन्ग, जल्द वीडियो होगा शूट
(India) बॉलीवुड दबंग सलमान खान छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिग बॉस से नहीं बल्कि सोनी टीवी पर आने वाले दस का दम में सलमान खान नजर आएंगे। सीरियल को लेकर खास बात यह है कि भाई के फैंस सीरियल को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। सलमान भी इसकी तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। दस के दम के नए सीजन के लिए म्यूजिक वीडियो शूट करेंगे। और जल्द ही सलमान ये वीडियो शूट करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो शो का प्रमोशनल सॉन्ग रिकॉर्ड हो चुका है, लेकिन वीडियो बनना बाकी है। गाने में सलमान के साथ मीका सिंह भी नजर आने वाले हैं। मीका पहले भी सलमान के लिए कई गाने गा चुके हैं और एक बार फिर इस सीजन में मीका सिंह अपनी आवाज से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।

बता दें कि शो जून की जगह मई में ही शुरू हो रहा है और इसके लिए फिल्म सिटी में सेट तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि 15 जून को रेस-3 रिलीज हो रही है और ऐसे में चैनल चाहता है कि शो शुरू हो जाए, ताकि सेलिब्रिटीज सलमान से जुड़ पाएं। इससे फिल्म का प्रमोशन भी होगा और शो की टीआरपी पर भी असर पड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।