UPSC results 2017 मे  दूसरी रैंक पाने वाली अनु कुमारी का ये है सक्सेस सीक्रेट
(DELHI, DELHI) यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 का फाइनल रिजल्ट शक्रवार को घोषित हो गया है। रिजल्ट www.upsc.gov.in से देखा जा सकता है। हरियाणा के सोनीपत की अनु कुमारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 (upsc final result 2017) में दूसरी बार में दूसरा स्थान हासिल किया है।

अनु कुमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज की फिजिक्स ऑनर्स की स्टूडेंट हैं। यही नहीं अनु ने आईएमटी नागपुर से एमबीए भी किया है और पिछले 9 सालों से प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही थीं। इसके बाद उन्होंने अपने सपने को सच करने की ठानी।

31 साल की अनु शादीशुदा हैं और उनके 4 साल का एक बेटा भी है। हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को अनु ने बताया कि मेरी नौकरी अच्छी थी लेकिन मुझे अंदर से कोई संतुष्टी नहीं मिल रही थी। सब कुछ मैकेनिकल हो गया था। मैं समाज के लिए कुछ करना चाहती थी इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने की सोची।

अनु बताती हैं कि मैंने कोई कोचिंग नहीं ली और खुद से पढ़ाई करके ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वो बताती हैं कि उन्होंने कभी अपने लक्ष्य की पीछा नहीं छोड़ा। अनु का सक्सेस मंत्र हैं कि हमेशा अपने लक्ष्य को याद करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।