पत्रकार जेडे हत्याकांड में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार
(India) पत्रकार जेडे हत्याकांड में मुंबई के स्पेशल कोर्ट ने आज (दो मई) फैसला सुनाया है। महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दोषी करार दिया है, जबकि पत्रकार जिगना वोरा बरी कर दी गई हैं। कोर्ट इस मामले में साढ़े चार बजे सजा का ऐलान करेगा। ऐसे में उसे पहली बार सजा होगी।
आपको बता दें कि 11 जून 2011 को वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या कर दी गई थी। मुंबई के पवई इलाके में दिनदहाड़े उन्हें गोली मारी गई थी। कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की रंजिश में उनकी हत्या हुई थी। जेडे मुंबई में माने हुए क्राइम रिपोर्टर माने जाते थे। वह मिड डे अखबार में काम करते थे। वारदात को अंजाम तब दिया गया, जब वह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।
छोटा राजन का असली नाम सदाशिव निखलांजे हैं। अंडरवर्ल्ड की दुनिया में उसे छोटा राजन के नाम से जाना जाता है। इंडोनेशिया में उसे बाली पुलिस ने साल 2015 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, जेडे हत्याकांड में अन्य आरोपी विनोद असरानी की मौत हो चुकी है। वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के मामले की जांच शुरू में मुंबई पुलिस कर रही थी। लेकिन 2016 में इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।