यहां जेट एयरवेज की लंदन से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को मुंबई में लैंडिग की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद फ्लाइट संख्या 9W-117 को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि यहां बुधवार रात से ही बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो रही थी, जो कि अब काफी तेज हो गई है। उधर मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को तेज़ हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 6 दिन कोंकण इलाके में लगातार बारिश का अनुमान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।