Rajasthan board Ajmer 10th Results 2018  मे 79.86 % स्टूडेंट्स पास
(Rajasthan, India) राजस्थान बोर्ड, अजमेर (Rajasthan board Ajmer 10th Results 2018 ) ने आज आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम (RBSE 10th exam result 2018) घोषित कर दिया है। 10वीं की परीक्षा में 79.86 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

परीक्षा में कुल 79.95 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं 79.79 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। सरकारी स्कूल से 77.02 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूल से 83.31 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।पिछले साल की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं की गई है। बोर्ड ने कुछ समस्याओं के चलते 2017 से मेरिट जारी करना बंद कर दिया था।

इस साल राजस्थान बोर्ड बीएसईआर की 10वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। राजस्थान मैट्रिक के एग्जाम इंग्लिश के पेपर से शुरू हुए थे और साइंस के पेपर से खत्म हुए थे। इस साल करीब 33564 स्टूडेंट्स ने परीक्षा नहीं दी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।