बुराड़ी हादसे की पटकथा लिखने वाला लेता था ‘मृत पिता’ से आदेश घर से मिले डायरी से हुआ खुलासा
(DELHI, DELHI) बुराड़ी हादसे में पुलिस को मिली एक डायरी से कई सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घर से मिली डायरी से पता लगा है कि इस हादसे की पटकथा लिखने वाला शख्त ललित भाटिया अपने 'मृत पिता' से बात करता था। ललित भाटिया सहित उनके परिवार के 11 सदस्यों के शव रविवार के दिन उनके घर में मिले थे। इनमें में से 10 लोगों के शव लोहे के जाल से लटके हुए थे, जबकि एक महिला का शव दूसरे कमरे में फर्श पर पड़ा हुआ था। इन सभी के मुंह-आंख पर पट्टी बंधी थी और इनके हाथों को पीछे की ओर बांधा हुआ था।

दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया 'ललित भाटिया ने अपने नोट्स में लिखा है कि वह सपने में अपने मृत पापा को देखता था। ललित अपने पापा से सपने में बात भी करता था और उसके पिता उसे प्रॉपर्टी, बिजनेस और परिवार से संबंधित आदेश देते थे। घर में जो भी धार्मिक अनुष्ठान ललित करता था, उनके लिए डायरी में लिखा हुआ है कि यह ऊपर से आदेश हैं।

50 पेज के इन नोट्स से यह पता लगता है कि वह साल 2015 से ललित भाटिया लिख रहे थे। जांच करने वाले एक अधिकारी ने बताया, 'उन की हैंडराइटिंग ललित की लिखी हुई मालूम हुई है। इन नोट्स पर जगह और तारीख भी लिखी हई हैं। इन्हें देखने से पता लगता है कि बीच में नोट्स लिखने बंद हो गए थे, लेकिन जनवरी से ज्यादा नोट्स लिखे जाने लगे। आखिरी नोट्स 25 जून को लिखा गया था।' साथ ही बताया कि उन नोट्स में जो भी लिखा था परिवार ने वहीं स्ट्पेस किए हैं और इनके लिए उन्होंने रिहर्सल भी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।