नागपुर में भारी बारिश, विधानसभा के अंदर घुसा पानी
(India) महाराष्ट्र में इन दिनों मॉनसून की बारिश जारी है। नागपुर में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या सामने आ रही है। यहां तक कि नागपुर विधानसभा के अंदर भी पानी भर गया है। विधानसभा की बिजली भी ठप है जिस वजह से अधिवेशन रद्द हो गया। सोमवार तक विधानसभा सत्र टाल दिया गया है। बता दें कि नागपुर में सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही नगर निगम के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जगह-जगह सड़कें धंसने और जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। पॉश इलाके में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के साथ ही बिजली सेवा भी ठप है। नागपुर में कई पावर सब स्टेशन में पानी भर गया है। उधर विधानभवन के आसपास भी भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।