दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि कल के न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस से यह कम है। राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश होने के आसार हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार अधिकांश जिलों में बदली का असर रहेगा और अगले पांच दिनों तक कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। बदली की वजह से गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।