मौसम विभाग की चेतवानी : 4 राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी मूसलाधार बारिश
(DELHI, DELHI) देश के कई राज्यों में रुक-रुककर हो रही बारिश से अभी रहात मिलने का आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक उत्तराखंड में गुरुवार को अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में व्यापक बारिश हो रही है। इस बार लगभग सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है।
अधिकारी ने कहा कि देहरादून और उत्तरकाशी और उधम सिंह नगर के जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हो रही है, जिससे जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बाजपुर में जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। टीचर्स कॉलोनी, बेरिया रोड और रामराज रोड जैसी कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं। मौसम विभाग से चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों में अधिकारियों से सतर्क रहने के लिए कहा है और नदियों के किनारे के इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।