आज सुबह जम्मू-कश्मीर के पीर पंजाल में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे जम्मू के तापमान में काफी गिरावट आई है। बता दें कि गुरुवार को जोजिला पास में हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद कर दिया गया। जोजिला पास लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ता है। यातायात प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियातन राजमार्ग पर वाहनों की गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। जोजिला पास पर भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पिछले साल नवंबर से अप्रैल तक करीब छह महीने के लिए बंद रहा था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में मध्यम बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।