बिजनेसमैन विकी जैन से कर रही हैं शादी...
खबरों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता का नाम मुबंई के इस बिजनेसमैन से जुड़ने लगा था, हालांकि अंकिता हर बार विकी से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध लेती है। लेकिन अंकिता के एक करीबी ने एक न्यूज वेबसाइट को ये जानकारी दी है कि, 'सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता को विकी में अपना प्यार नजर आया था। ये कपल कई पार्टीज में साथ नजर आ चुका है और अब तक दोनों कई वेकेशन पर भी जा चुके है। विकी और अंकिता के सभी दोस्तों को इनके रिश्ते के बारे में पता है। अंकिता विक्की के परिवार के भी काफी क्लोज है और अंकिता विक्की की बहन के साथ कई दफा नजर भी आ चुकी है। इन दिनों वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है लेकिन वह साल 2019 में शादी करने की प्लानिंग कर रही हैं।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।