फिल्म की कुछ शूटिंग मुंबई के वसई में हुई जहां तक पहुंचने के लिए शाहरुख अपने बांद्रा स्थित घर मन्नत से चॉपर के जरिए शूटिंग लोकेशन तक पहुंचते थे। ऐसा वह हैवी ट्रैफिक से बचने के लिए करते थे। शाहरुख तकरीबन 12 घंटे तक शूटिंग करने के बाद वापस हेलिकॉप्टर से घर आ जाया करते थे।
फिल्म का टाइटल पहले कटरीना मेरी जान रखा गया था लेकिन बाद में इसे बदलकर जीरो कर दिया गया। एक इंटरव्यू में तो शाहरुख ने यह भी कहा है कि वह फिल्म का टाइटल जीरो नहीं बल्कि हरामी रखना चाहते थे क्योंकि उनका किरदार बउआ सिंह फिल्म में इसी तरह का इंसान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।