आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अदाकारी और शानदार डायलॉग से लोहा मनवाने वाले मशहूर एक्टर कादर खान की हालत पिछले कुछ दिनों से नाजुक बनी हुई थी। खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें अस्पताल में बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा गया था। कादर खान 81 साल की उम्र में प्रोग्रेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर(पीएसपी) के शिकार हो गए थे जिसके कारण उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।
कादर खान की फिल्मों की बात की जाए तो वो उन अभिनेताओं में से हैं जिन पर हर रोल जचता था। फिर वह चाहे कॉमेडी हो या फिर खलनायक का किरदार हो। उन्होने लगभग 300 फिल्मों मे काम किया। आख़िरी बार उन्होंने दिमाग का दही फिल्म की थी।
इससे पहले कादर खान की खराब तबीयत पर बिग बी ने उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी थी। बिग बी ने ट्वीट कर लिखा था कि कादर खान, एक्टर और टैलेंट से भरपूर राइटर बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी सेहत के लिए दुआ करें।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।